तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार होमगार्ड जवान को रौंदा, मौत!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक होमगार्ड जवान को ठोकर मार दी जिससे होमगार्ड जवान की मौके पर मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई ।घटना बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढाला के निकट एनएच 31 की है। बताया जाता है कि खगड़िया पुलिस लाइन में कार्यरत देव ऋषि चौरसिया अपने पत्नी के साथ बेगूसराय किसी काम से आए थे बेगूसराय से लौटने के दौरान बलिया जानीपुर ढाला के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दी। इस घटना में देव ऋषि चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के बाद होमगार्ड संघ के कई लोग सदर अस्पताल पहुंचे हैं होमगार्ड संघ के नेताओं ने कहा कि बेगूसराय से लौटने के दौरान हादसा हुआ है सरकार उचित मुआवजा दें।
बाईट- परिजन
बाईट- सर्वेश कुमार, होमगार्ड जवान

Join us on:

Leave a Comment