प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों के द्वारा बैंक के अंदर एक रिटायर्ड कर्मचारी के बैग में ब्लेड से काटकर दो लाख रुपया चुरा लिया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया एसबीआई शाखा की है। बदमाशों की यह करतुत बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं एक बुजुर्ग व्यक्ति काउंटर पर खड़ा है तभी एक व्यक्ति आता है और उसके झोला में ब्लेड मारकर झोला में रखें 2 लाख निकालकर अपने झोला में लेकर फरार हो जाता है। बताया जाता है कि सन्हा गांव निवासी रिटायर कर्मी सीताराम दास अपने निजी काम के लिए बैंक से 2 लाख रुपए निकासी की और फिर चेक लेने के लिए काउंटर पर पूछने गया तभी एक बदमाश उसके बगल में खड़ा हो गया और ब्लेड मारकर उसके झोला में रखा ₹2 लाख रुपए लेकर फरार हो गया ।घटना के बाद पीड़ित सीताराम दास ने इसकी लिखित शिकायत बलिया थाना पहुंचकर की है। बैंक के अंदर इस तरह की घटना से बैंक के सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहा है। आखिर बैंक के अंदर कैसे बदमाशों के द्वारा एक बुजुर्ग के झोला से ब्लेड मारकर दो लाख रुपए चुरा लिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बाईट- सीता राम दास, पीड़ित




