बाइक सवार बदमाशों ने सेवा निवृत्त कर्मी से 25 हजार रुपये लूटा!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट


एकंगरसराय(नालंदा):-शुक्रवार को बाईक सवार बदमाशों ने एकंगरसराय बाजार से पार्थुमठ निवासी सेवा निवृत्त कर्मी परमेश्वर प्रसाद से 25 हजार रुपये छीन कर फरार हो गया।घटना के सम्बंध में पीड़ित सेवा निवृत्त कर्मी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि एकंगरसराय स्टेट बैंक से 25 हजार रुपए निकासी कर थैले में रखकर साइकिल से अपने घर जा रहा था, कि एकंगरसराय हाईस्कूल के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक ने ओवरटेक कर धक्का मारकर गिरा दिया, औऱ मेरे थैल में रखा 25 हजार रुपए ले भागा।इस घटना में परमेश्वर प्रसाद गम्भीर रूप से घायल हो गये है।जिनका इलाज एकंगरसराय में चल रहा है।इस सम्बंध में पीड़ित ने एकंगरसराय थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया है।इस घटना के बाद पीड़ित के घर मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
फोटो;-पीड़ित सेवा निवृत्त कर्मी परमेश्वर प्रसाद

Join us on:

Leave a Comment