मुंगेर- सड़क किनारे बोरे में बंद मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस तफ्तीश में जुटी!

SHARE:

रिपोर्ट – गोविन्द कुमार!

सड़क किनारे बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव बरामद।चेहरे और गले पर धारदार हथियार गोदकर की गई है महिला की हत्या।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।मामला हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र की।

दरअसल मामला है कि हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुढ़ेरी पंचायत के पास हवेली खड़गपुर – असरगंज मुख्य मार्ग के किनारे एक बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है।ग्रामीणों ने जब शव को बोरे में बंद देखा तो इस बात की जानकारी पुलिस को दी।वहीं पुलिस मौके पर पहुंच शव को बोरे से बाहर निकालकर पहचान करने में जुट गई है।वहीं महिला के गले को काट कर हत्या की गई है जबकि पहचान छुपाने के उद्देश्य से चेहरे पर अनगिनत वार कर महिला के चेहरे को वीभत्स कर दिया गया है।वहीं पुलिस आगे की प्रकिया में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment