रिपोर्ट :- अमित कुमार
बिहार के युवा उद्यमियों के द्वारा बिहार में उद्योग को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया ।जिसमें उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ भी शामिल हुए ।वही उन्होंने कई उद्यमियों को सम्मानित किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने बिहार में जल्द ही उद्योग को लेकर बड़ा बदलाव देखने का वादा करते हुए कहा कि बिहार में जो इन्वेस्टर मीट हुए थे उसका काफी फायदा बिहार को हुआ है बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योग लगने जा रहे हैं ।साथ ही उन्होंने कहा की वियाडा की जमीन जिस पर कीसी तरह के कोई उद्योग धंधे नहीं लगे हैं वैसे लोगों को जमीन वापसी के लिए सरकार 6 महीने का और समय देगी और आने वाले समय में उनसे जमीन वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी ।वही उन्होंने कहा कि बिहार सरकार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत ₹10 लाख का उद्यमियों को ऋण दे रही है महिला पुरुष के साथ-साथ दिव्यांगों को भी इसका फायदा सरकार देने का काम करेगी
बाइट—समीर कुमार महासेठ उद्योग मंत्री




