वैशाली – पेट्रोल टैंकर में ब्लास्ट, 3 की मौत, सड़क जाम प्रदर्शन!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली जिले के गोरौल में एन एच 22 के निकट एक खाली पेट्रोल टैंकर फटने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।हादसे का समय टंकी को कुछ हिस्से में बेल्डिंग करायी जा रही थी। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है। वैशाली जिले के हाजीपुर-मुजफ्फपुर NH 22 की बताई जा रही है जहां करमाला चौक गोढ़ीया के निकट पेट्रोल टैंकर फटने से 3 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक में वकील सहनी सहित गाड़ी का चालक उप चालक भी है। अचानक हुए इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। इधर हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

टैंकर फटने बाले क्षेत्र में डीजल पेट्रोल की अवैध कटाई का धंधा भी होता है।

जिस क्षेत्र में तेल टैंकर फटा है उस क्षेत्र में डीजल पेट्रोल की कटाई भी जोरो से चलता है। जिस जगह पर लगा है होटल व ढाबा का बोर्ड पर सिर्फ तेल काटने का धंधा होता है।तेल टैंकर को स्थानीय लोगो मे तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी है।।

स्थानीय पुलिस प्रसाशन के व्यवहार से नाखुश लोगो ने टायर जलाकर nh 22 को जाम कर प्रशाशन बिरोधी नारे लगा रहे है।

Join us on:

Leave a Comment