कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
दुर्गावती थाने की पुलिस ने शराब के नशे में दस नशेड़ियों को किया है गिरफ्तार
कैमूर जिले के दुर्गावती थाने की पुलिस ने शराब के नशे में दस नशेड़ियों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी नशेड़ियों का ब्रेथ एनलाइजर से जांच कराया गया। जांच कराये जाने के बाद सभी दसों शराब के नशे में पाये गये। जिसके बाद सभी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई हेतू न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शराब के नशे में पकड़े गये लोगों में दुर्गावती के खजुरा गांव निवासी सीता राम, चेहरिया गांव निवासी पवन गुप्ता, रोहुआकला निवासी आकाश यादव, खजुरा बाजार निवासी नंदू साहू , कर्मनाशा निवासी सतीश गुप्ता, औरंगाबाद के विश्रामपुर निवासी आशीष कुमार गुप्ता, औरंगाबाद के देवरिया गांव निवासी लोकेश भाई पटेल, गिरह गांव निवासी चितरंजन कुमार, दिल्ली के नजबगढ़ गली निवासी अजीत कुमार सिंह और यूपी के गाजीपुर के ताजपुर गांव निवासी विकास यादव है। पुलिस ने सभी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।




