ग्लर्स स्कूल के समीप 14 पुड़िया हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के मोहनिया पुलिस ने एक व्यक्ति को 14 पुड़िया हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मोहनिया थाने की पुलिस ने ने बतायी कि पुलिस ने गिरफ्तार किये गये धंधेबाज मोहनिया शहर के वार्ड दस के रहनेवाले इस्लाम मियां को 14 पुड़ियों हेरोइन के साथ पकड़े जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज किया है है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मोहनिया शहर के ग्लर्स स्कूल के समीप हेरोइन बेचने का कार्य किया जा रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर इसलाम मियां भागने लगा। इस दौरान पुलिस द्वारा इसलाम मियां को पकड़ लिया और उसके पास से 14 पुड़ियां हेरोइन बरामद किया गयाद। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहां से मेडिकल जांच के बाद धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment