रिपोर्ट :- अमित कुमार

बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे पटना पहुंच गए हैं. पटना एयरपोर्ट पर आदित्य ठाकरे का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोरदार खुशी देखने को मिली। साथ ही स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ पटना एयरपोर्ट पर उमड़ी। बता दें कि, आदित्य ठाकरे पटना एयरपोर्ट से सीधे 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने तेजस्वी यादव से मुलाकात की.

यह भी बता दें कि, शिवसेना नेता सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई भी आदित्य ठाकरे के साथ साथ पटना पहुंचे हैं.




