कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी आरा के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों का महासंघ वकुटा के पांचवे अधिवेशन का आयोजन महाराजा कॉलेज आरा में रविवार 20 नवंबर को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वकुुता और फुस्ताब केअध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा द्वारा वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी, प्रति कुलपति प्रो सी एस चौधरी, एस पी जैन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य और वकुता के कार्यकारी सचिव प्रो गुरुचरण सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस कार्यक्रम में छात्र अधिष्ठाता प्रो रणविजय सिंह, ccdc प्रो नीरज कुमार, प्रो दिवाकर पांडेय और कई गणमान्य शिक्षक और अधिकारी उपस्थित थे। भोजन उपरांत चुनाव की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी प्रो राघवेंद्र प्रसाद सिंह और प्रो सत्य नारायण सिंह की देख रेख में सभी 26 प्रतिनिधियों द्वारा शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर प्रो अवध बिहारी सिंह और प्रो चंचल पांडेय को बराबर के 13 मत पड़े। बाद में सिक्का से टॉस करने पर प्रो चंचल पांडेय की जीत हासिल हुई। सचिव पद पर डॉ शशि भूषण राय ने 16/10 से डा कुमार कौशलेंद्र को हराकर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पर डा नेयाज द्वारा नाम वापसी के बाद डॉ आनंद भूषण पांडेय विजयी घोषित हुए।सभी जिला स्तर पर उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय सचिव चुने गए। कैमूर से जीबी कॉलेज रामगढ़ के डा बीरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष और सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय भभुआ के डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी क्षेत्रीय सचिव चुने गए। महासंघ की कार्यकारिणी में भी सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय भभुआ कैमूर के डॉ अजीत कुमार राय सदस्य मनोनित हुए। महासंघ के सभी नव निर्वाचित सदस्यों ने एक सुर में संरक्षक पद पर प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा को चुना। प्रो सिन्हा ने पिछले पचास वर्षों से लगातार शिक्षको के हित के लिए संघर्ष किया। इस महासंघ के चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से करवाने के लिए उन्हें और निर्वाचन अधिकारी गण का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।




