भीषण आग ने मचाई भारी तबाही आधा दर्जन से अधिक घरों को जलाकर किया राख।

SHARE:

रिपोर्ट – विकास कुमार!

इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से है जहां सलखुआ प्रखंड के पिपरा कोसी बांध के समीप भीषण आग लग गई।जिसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।उटेसरा पंचायत के पिपरा कोसी बांध के समीप भीषण अगलगी की घटना ने भारी तबाही मचाई है इस घटना में लगभग आदा दर्जन से अधिक घर जलकर राख होने की बात सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि आग की लपेटे इतनी तेज थी कि जब तक लोग कुछ कर पाते तब तक घरों के भीतर रखा अनाज,कपड़ा,फर्नीचर आदि समाने जलकर राख हो गया।इधर अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं इस अगलगी की घटना में छती का आकलन किया जा रहा है।

Join us on: