मधुबनी- विधायक विनोद नारायण झा ने किया विद्यालय भवन का शिलान्यास!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अन्तर्गत कपसिया पंचायत स्थित पौना गांव मे बिहार विधानसभा में सत्ता रूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक व भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने तीन करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक विनोद नारायण झा ने कहा कि शिक्षा का विकास सबसे महत्वपूर्ण विकास है। आज शिक्षा से ही दुनिया आगे बढ़ रही है। शिक्षा के बिना मानव का जीवन शून्य है। एनडीए सरकार शिक्षा के विकास के लिए बेहतर काम कर रही है। पहले मात्र छह हाई स्कूल था। लेकिन आज 37 प्लस टू उच्च विद्यालय बन गया है। सरकार ने प्रत्येक पंचायत में उच्च विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। पहले विद्यालयों में शिक्षकों की कमी थी लेकिन आज शिक्षकों की कमी नहीं है। केन्द्रीय विद्यालय के तर्ज पर प्लस टू उच्च विद्यालय का भवन बन रहा है। अकौर, लडुगामा, पाली में प्लस टू उच्च विद्यालय का भवन प्रगति पर है। सभी विद्यालयों को आधुनिक सुविधा से लेस किया जाएगा। पौना में दस कमरे का भवन का निर्माण कराया जाएगा। वर्ष 2025-26 में 45 विद्यालय का निर्माण एवं मेजर मरम्मति के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। उच्च व उज्जवल भविष्य के लिए एनडीए सरकार ने राज्य के प्रत्येक प्रखंड में आदर्श विद्यालय व डिग्री कालेज खोलने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर एचएम विनीत कुमार सिंह, कैलाश झा, श्याम सहनी, प्रदीप सिंह, सतीशचन्द्र झा, शंकर झा, चंदन मिश्र, रविन्द्र कामत, सुधीर झा, पप्पू सिंह, बौआ साहेब मिश्र सहित अन्य लोगों ने विचार प्रकट किया। मौके पर सैकड़ों के संख्या मे स्थानीय लोग मौजूद थें।

Join us on: