पत्रकारों के हित के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाऊंगा : जिला पार्षद

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष में जिला पार्षद विकास कुमार उर्फ लल्लू पटेल ने जिला परिषद के सभा कक्ष में जिले के पत्रकारों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर जिला पार्षद ने कहा कि पत्रकारों के हित के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाऊंगा। पत्रकारों को सुरक्षा स्वास्थ्य और आर्थिक तरीके से मजबूत करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। गौरतलब हो कि जिला पार्षद द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा स्वास्थ्य बीमा आर्थिक मानदेय के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया है। जिसमें कहा गया है लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार न्यूज़ कवरेज के दौरान सुरक्षित नहीं रहते हैं। पत्रकारों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। जिला प्रशासन पत्रकारों की सुरक्षा पर विशेष रूप से ध्यान दें।सभी पत्रकारों का बीमा किया जाए। इस मौके पर जिला पार्षद द्वारा उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र कुमार श्रीकांत पांडे अशोक कुमार प्रमोद कुमार सच्चिदानंद पाठक अमित सिन्हा मनीष कुमार पांडेय, ब्रजेश दुबे, अजय कुमार, अभिनव सिंह सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment