कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय भभुआ के इतिहास विभाग के द्वारा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वच्छ भारत एवं स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत पूरा काॅलेज के प्रांगण में साफ-सफाई किया गया और अन्य लोगों को भी स्वच्छता भारत अभियान से जुड़ने का संकल्प दिया गया। इतिहास विभाग के प्रोफेसर डाॅ. अजीत कुमार राय ने सभी छात्र-छात्राओं को बताया कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना और कूड़ा साफ रखना है। यह अभियान 2 अक्टूबर, 2014 को आरम्भ किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने देश को दासता से मुक्त कराया, परन्तु ‘स्वच्छ भारत’ का उनका सपना पूरा नहीं हुआ। यह विदित हो की ये कार्यक्रम सेमेस्टर प्रथम वर्ष के स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों द्वारा स्लोगल एवं पोस्टर को तैयार किया गया । उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान सहयोगी टीम में शिवम कुमार, आदित्य पाल, अंकित कुमार, ओम प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहें।




