कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
गुरुवार को कैमूर जिला के व्यवहार न्यायालय भभुआ में शराब मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया है। कोर्ट में सरेंडर करनेवाले शराब मामले में फरार आरोपियों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के करजी गांव के रहनेवाले रामायण यादव व रामाशीष यादव के रूप में हुई है। तीसरा सरेंडर करनेवाला युवक रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव का रहनेवाला रिंकू राम है। बता दें कि उक्त् तीनों के ऊपर शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज था। यह प्राथमिकी उनके क्षेत्र में पड़नेवाले थानों में दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। इधर उक्त तीनों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इधर पुलिस दबीश के कारण गुरुवार को तीनों आरोपी भभुआ व्यवहार न्यायालय पहुंचे और कोर्ट में तीनों ने सरेंडर किया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों का मेडिकल जांच कराया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




