अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

बेगूसराय। जिले में एक कबाड़ी व्यवसायी को देर रात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया, घायल कबाड़ी व्यवसायी का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि लोहिया नगर ओपी के लोहिया नगर गुमटी के निकट राजीव साह का कबाड़ की दुकान है। इसके साथ ही एक अन्य कबाड़ दुकानदार कुंदन साह के बीच कबाड़ व्यवसाई को लेकर विवाद था। इसी विवाद में राजीव साह जब अपने दुकान पर सोया था तभी कुंदन साह ओर कृष्णा सहनी पहुंचे और उसे गोली मार दी। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर एक आरोपी कृष्णा सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि दो कबाड़ व्यवसाई के बीच विवाद था इसी विवाद में गोली मारने की बात सामने आई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें