अश्वनी श्रीवास्तव

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर धौनी रेलवे स्टेशन के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक 20 मीटर तक घसीटता चला गया। जिसके चलते बाइक में आग लग गई। आग बाइक सवार के शरीर मे पकड़ लिया। जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे भागलपुर रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान बेतिया जिला निवासी साहब के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान सिंचाई विभाग के अंचल राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। ये भी मूल रूप से बेतिया के ही रहने वाले हैं।
ट्रक की चपेट में आकर एक कि मौत और दूसरा घायल
जानकारी के रजौन प्रखंड के पुनसिया में पदस्थापित सिंचाई विभाग के अंचल राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता अपने कर्मी साहब के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर भागलपुर से पुनसिया आ रहे थे। इसी दौरान रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर धौनी रेलवे स्टेशन के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। टक्कर भीषण रहने की बाइक में आग लग गई। जिससे साहब की मौत आह लगने से मौके पर ही हो गई। जबकि घायल सिंचाई विभाग के अंचल राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता को स्थानीय लोगों की मदद से रजौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। अंचल राजस्व निरीक्षक का दोनों पैर फ्रैक्चर हो गया है।
चालक की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी रजौन थाना को दी। मौके पर रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक में लगे आग को बुझाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जबकि ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा है। घटना को लेकर अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। इस घटना में एक कि मौत हुई है, जबकि दूसरे को इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।