जीएम सीड का पूर्व कृषि मंत्री ने किया विरोध!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

जीएम सीड फसल का देश में लगातार विरोध हो रहा है। खासकर हाइब्रिड सरसों की फसल को लेकर देश में किसानों के साथ नेताओं का भी विरोध जारी है इसी क्रम में आज राजधानी पटना आरजेडी विधायक पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए। इस बात की जानकारी दी कि विदेशी कंपनियां जीएम सीड फसल को लेकर देश के अधिकारियों के माध्यम से लगाना चाहते हैं सुधाकर सिंह ने कहा कि जीएम सीट फसल भारत के किसानों के लिए सही नहीं है क्योंकि इस फसल का कोई बीज नहीं होता। सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के कुछ निकम्मे अधिकारियों की वजह से इसे दोबारा बिहार में लागू कराने की कोशिश की जा रही है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीएम सिड फसल को बिहार में नहीं लागू करने का जब निर्णय लिए हैं तो आखिरकार अधिकारी यह प्रयास क्यों कर रहे हैं। सुधाकर सिंह ने कहा कि आने वाले हैं शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में भी इस पर आवाज उठाएंगे उन्होंने कहा कि एमसीड फसल को लेकर हमने बिहार के सभी विधायक बिहार के सभी सांसदों और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि जीएम सीड फसल का विरोध करें। सुधाकर सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ी तो अब मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

बाइट:-सुधाकर सिंह पूर्व कृषि मंत्री बिहार

Join us on:

Leave a Comment