औरंगाबाद में महिला को गोली मार आराम से निकल भागे बदमाश!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के कर्मा रोड के वन विभाग के पास बेखौफ अपराधी ने एक महिला को गोली मार दी और आराम से फरार हो गया।महिला को गोली लगने के बाद आसपास में अफरा तफरी मच गई और उसे लेकर सभी सदर अस्पताल की पहुंचे। जहां महिला का इलाज चल रहा है।

गोलीबारी की घटना में घायल हुए महिला की पहचान कर्मा रोड निवासी मीनाक्षी दुबे के रूप में की गई है।बताया जाता है कि महिला घर से निकलकर सीटेट का टेस्ट देने अपनी एक सहेली के साथ बाईपास जा रही थी।इसी दौरान वन विभाग के पास पिस्टल लेकर एक युवक आया और दो गोली मार दी जिससे कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़ी तभी अपराधी ने दूसरी गोली मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के दरोगा शिशुपाल जो गस्ती में थे के द्वारा महिला को उठाकर सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

फिलहाल इस गोलीबारी की घटना के पीछे क्या कारण है इसकी जानकारी अभी तक नही हो सकी है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें