कामरेड चंदेश्वरी सिंह एवं पीसी जोशी की पुण्यतिथि मनाई गई!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!

बेगूसराय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव मंडल एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य, जन सेवा दल के राज्य नायक, एटक महासचिव कॉमरेड चंदेश्वरी प्रसाद सिंह एवं सीपीआई के पूर्व महासचिव कॉमरेड पीसी जोशी के पुण्यतिथि जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,पार्टी के नेता कॉमरेड रामनंदन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई सभा को संबोधित करते हुए राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि कॉमरेड चंदेश्वरी प्रसाद सिंह बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे l जिन्हें हम लोग प्यार से
चानो दा कहा करते थे l खेल के मैदान से लेकर युद्ध के मैदान तक में अपना लोहा विपक्षियों को मनबाते रहे l शोषण ,जुल्म, अंधविश्वास, रूढ़िवाद, छुआछूत, जातिवाद एवं संप्रदायवाद के खिलाफ आजन्म संघर्ष करते रहे l वैधव्य के आग में घुट घुट कर मरने वाले बहू के पीड़ा से पीड़ित होकर उन्होंने विधवा विवाह के प्रचलन की शुरुआत की l जेल जेल से शुरुआत की लखमीनिया के तीन-तीन अपहृत बच्चे को जिसका जीवन लीला समाप्त होने वाला था साथ में रह रहे अपहरणकर्ता से रहस्यमय ढंग से सुराग प्राप्त कर प्रशासन के सहयोग से मुक्त करवाया l
अंजान ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व महासचिव कामरेड पीसी जोशी पार्टी का आधार स्तंभ माने जाते हैं ब्रितानिया हुकूमत से लेकर जुल्मी जमींदारों तक से उन्होंने दो दो हाथ की l एक विचारक, लेखक, पत्रकार, संगठनकर्ता और राजनेता के रूप में उन्होंने जो ख्याति अर्जित की वह अद्वितीय है l संस्कृत विषय में विशेष योग्यता के लिए इन्हें स्वर्ण पदक से पुरस्कृत किया गयाl 1935 से 1947 तक वह पार्टी के महासचिव रहे l पार्टी के विकास एवं फैलाव के दृष्टिकोण से यह स्वर्णिम काल माना जाता है। आज के तारीख में बढ़ते अपराध ,महंगाई ,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं संप्रदायवाद के खिलाफ संघर्ष के धार को तेज करना ही इन दोनों महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी l
कार्यक्रम के शुरुआत में ही तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए 2 मिनट का खड़ा होकर मोन श्रद्धांजलि दी गईl अन्य लोगों के अलावा कार्यक्रम को कॉमरेड विष्णु देव सिंह ,मोहम्मद शकील आलम ,जवाहर कुमार शर्मा, राम शंकर ठाकुर ,मोहम्मद गालीब हसन ,डॉक्टर सिद्धकी , अर्जुन सिंह, मुकेश कुमार ,मोहम्मद सिराज, मोहम्मद गुड्डू ,संजरआलम ,बाबुल कुमार ,खीरो पासवान ,ताहिर हुसैन, रामविलास शाह मोहम्मद खुर्रम, प्रिंस कुमार ,राजेश कुमार सिंह ,गोपाल चौधरी ने भी भाग लिया l

Join us on:

Leave a Comment