धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
भोलेनाथ पूल फ्लाईओवर संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने किया जिलाधिकारी के कार्यालय का घेराव!
भागलपुर,भोलानाथ पूल फ्लाईओवर इसाकचक पहुंचकर संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा आज समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय का अपनी मांगों को लेकर घेराव किया गया, उनकी मांगे हैं जिस तरह भोलानाथ पुल फ्लाईओवर ब्रिज से उत्तर और दक्षिण वालों को सुविधा होगी उसी तरह पूरब और पश्चिम बालों के लिए भी पहुंच पथ दी जाए जिससे तकरीबन दर्जनों गांव के पांच लाख की जनसंख्या वाले गांव के लोगों को आने जाने में सुविधा हो, वहीं प्रदर्शनकारियों ने कहा हम लोगों को खुशी है कि भोलानाथ पूल फ्लाईओवर ब्रिज बन रहा है अगर पहुंच पद नहीं दिया गया तो पूर्वी क्षेत्र वालों के लिए इस्कूल बनने का कोई फायदा नहीं होगा हमारी मांगे हैं इस स्कूल से पहुंच पथ भी जोड़ा जाए जिससे पूर्वी क्षेत्र वालों को आने जाने में काफी सुविधा होगी, हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो यह प्रदर्शन और भी बृहद रूप में किया जाएगा इसके लिए सड़क जाम करना पड़े तो करने को तैयार हूं।




