कस्तूरबा विद्यालय के कर्मियों ने समाहरणालय पर दिया धरना!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मंगलवार को कैमूर जिले के भभुआ शहर में स्थित समाहरणालय पर जिले के कस्तूरबा बालिका विद्यालय में संविदा पर कार्यरत कर्मियों ने धरना दिया। धरना के बाद अपनी 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला को दिया।यह कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी विद्यालय एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह व यूनियन के सचिव दिलीप शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। धरना में संविदा कर्मियों ने 10 सूत्री मांगों समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के समान वेतन भत्ता एवं अन्य सुविधा देने, तत्काल प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड द्वारा निर्धारित वेतन का भुगतान अप्रैल 2021 के प्रभाव से लागू करने, अप्रैल 2021 से अब तक का अंतर वेतन बकाया भुगतान करने,वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव, समग्र शिक्षा कार्यक्रम के वार्षिक कार्य योजना एवं बजट में रखते हुए अनुमोदन हेतु भारत सरकार से अनुरोध करने, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के कर्मियों के समान राज्य के कस्तूरबा गांधी कर्मियों की भी सेवा 65 वर्ष आयु तक विस्तारित करने समेत दस सूत्री मांग शामिल है। मौके पर काफी संख्या में कर्मी मौजूद रहें।

Join us on:

Leave a Comment