रिपोर्ट- आदित्यानंद आर्य
बिहार——- सीतामढ़ी
एंकर… सीतामढ़ी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर घर लौट रहे यात्रियों से भड़ी आटो दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की जहां मौके पर मौत हो गई है। तो वही आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। घटना परिहार थाना क्षेत्र के अंदौली गांव के समीप की है। जहां अहले सुबह नेपाल के परोल में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर अपने परिवार के साथ घर लौट रहे बथनाहा के मधुबनी निवासी रूपेश कुमार की मौत मौके पर हो गई। वही ऑटो में सवार मृतक की सास समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मियो को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गाय है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने इसे पुलिस की लापरवाही बताए है। उन्होंने बताया की परिहार थाना क्षेत्र के अंदौली गांव में सड़क किनारे लगे एक ट्रक में आटो जा टकराई। घटना के बाद आसपास में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया स्थानीय लोग जुट गए जिसके बाद जख्मी यों को इलाज के लिए परिहार पीएससी में भर्ती कराया जहां गंभीर स्थिति देखते हुए सीतामढ़ी सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वही घटनास्थल पर ही रूपेश की मौत हो गई।
बाइट……. सुंदरी देवी, जख्मी महिला
बाइट……. इंदल सिंह, मृतक के ससुर




