:- अमित कुमार की रिपोर्ट
पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 23 इलाके में खेलने के दौरान नाले में गिरने से चार साल के बच्चे की मौत हो गयी। मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। आक्रोशित लोगों ने राजीव नगर मुख्य मार्ग पर आगजनी कर रोड पर हंगामा किया। घटना की सुचना पर राजीव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुट गई है। स्थानीय लोगों की माने तो निगम की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। कई महीनों से नाले का मैनहोल खुला पड़ा है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।




