आरा/आशुतोष पाण्डेय
भोजपुर में एक बार फिर से कानून को धता बताते हुए हथियारबंद बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोली मार दी है, जिसकी चिंताजनक हालत में चिकित्सकों ने सदर अस्पताल से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है, घटना नवादा थाना क्षेत्र के बजाज शोरूम के पास फ्रेंड्स कॉलोनी की है, जहां पर बाइक सवार हेलमेट लगाए एक बदमाश ने घर के खिड़की से सिद्धनाथ राय नामक एक बुजुर्ग को गोली मार दी, घटना का अंजाम देकर अपराधी फरार हो गया, घटना के बाद परिजनों ने घायल सिद्धनाथ राय को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया, हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है, हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले पर कुछ भी बताने से इनकार किया है
बाईट/-चिकित्सक(सदर अस्पताल)




