अस्पताल निर्माण में अवरोध, भिड़े दो समुदाय, एक ने कहा जमीन कब्रिस्तान की!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद।नबीनगर के बड़ेम में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने को लेकर निर्माण से पूर्व ही दो समुदायों के बीच मामला गरमा गया।एक पक्ष उक्त स्थल पर अस्पताल निर्माण के विरोध में है तो दूसरा पक्ष अस्पताल निर्माण कराए जाने को लेकर कटिबद्ध है।इस संबंध में चार दिन पूर्व एक समुदाय के लोग नबीनगर के विधायक डब्लू सिंह के साथ जिलाधिकारी के पास पहुंचकर उक्त स्थल को कब्रिस्तान की जमीन बताकर वहां अस्पताल निर्माण न कराए जाने को लेकर अपनी बातों को प्रमुखता से रखा।मामले को देखते हुए जांच के आदेश दिए गए।जिसके कारण निर्माण को लेकर गतिविधि बंद हो गई।वही जब अस्पताल निर्माण में बाधा उत्पन्न हुई और वहां किसी भी प्रकार का कोई काम नही हुआ तो दूसरे समुदाय के लोग गुरुवार को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल से मिलकर वाहन अस्पताल बनाए जाने की गुहार लगाई।जिलाधिकारी से मिलने आए दूसरे समुदाय के लोगों का कहना है कि जिस जगह पर अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया चल रही थी वह सरकारी भूमि है और उक्त भूमि से कब्रिस्तान की जमीन के कोई लेना देना नही है।क्योंकि कब्रिस्तान की जमीन उसके बगल में है और दूसरे प्लॉट में है।ऐसे में मुस्लिम समुदाय के द्वारा गलत तरीके से अस्पताल निर्माण को रोका जा रहा है। गांव में दो समुदाय के बीच हुए इस विवाद के बाद अस्पताल निर्माण का मामला अटक गया है और अब देखना यह होगा कि इसको लेकर यह विवाद कितने दिनों तक चलेगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें