गायब लड़की के परिजनों ने भगाने के आरोप में कई घरों में किया तोड़फोड़

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में दबंगों ने लड़की भगाने का आरोप लगाकर 4 घरों में घुस जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। घटना रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के केशावे गांव की है। बताया जाता है कि केशावे गांव ननिहाल में रह रही एक लड़की पिछले 3 दिनों से गायब है जिसके बाद लड़की वालों ने रिफाइनरी में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने केशावे गांव के 4 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी ओर लड़की के दबंग परिजनों और स्थानीय लोगों ने केशावे गांव में लड़की भगाने में सहयोग करने और भगाने के आरोप लगाकर चार घरों में जमकर तोड़फोड़ की है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस कादर दबंगों के द्वारा घर में तोड़फोड़ की गई है और पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ है। घटना की सूचना पर रिफाइनरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है कि इस परिवार का आरोप है कि दबंगों के द्वारा घर में तोड़फोड़ की गई और सामान को लूट लिया गया है। दूसरी ओर पुलिस चार युवकों को 3 दिन से हिरासत में रखी हुई है और कोई कार्रवाई नहीं कर रही है इस घटना से पुलिस हिरासत में रखने और घर में तोड़फोड़ करने से नाराज लोगों ने अंग्रेजी ढाला के पास एनएच 31 जाम कर दिया है । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
बाईट- स्थानीय निवासी
बाईट- स्थानीय निवासी
भी ओ- एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि लड़की भगाने मामले में मामला दर्ज हो गया है 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की वालों ने लड़के वालों के घरों में तोड़फोड़ की है सभी लोगों की पहचान कर ली गई है और इन लोगों पर भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment