मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने लाभुकों के बीच बांटे जमीन के पर्चे!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सभाकक्ष में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ मे बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद,जयनगर एस डी एम दीपक कुमार, डी सी एल आर प्रवीण कुमार पाण्डेय को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग एवं डोपटा से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अभियान बसेरा-2 योजना के तहत भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चों का वितरण किया। इस दौरान 15 भूमिहीन महिलाओं को भूमि स्वामित्व पत्र (भूमि पर्चा) दिया गया। बंदोबस्ती पर्ची अभागिला देवी,गोगिया देवी, मंजू देवी, फूलों देवी, उर्मिला देवी, उरप्रमिला देवी, बिमला देवी, मंजू देवी,पूनम देवी, गीता देवी, अमरी देवी,मरनी देवी,शांति देवी,निर्मला देवी एवं पुनीता देवी को प्रदान किया गया।
मौके पर मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार गरीब एवं भूमिहीन परिवारों को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लाभुकों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील किए।

कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का भी वितरण किया गया। वहीं, राशन कार्ड से वंचित लोगों के लिए नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने पात्र लोगों से जल्द आवेदन करने की अपील की।

इस अवसर पर जयनगर एसडीएम दीपक कुमार, डीसीएलआर प्रवीण कुमार पाण्डेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, अंचलाधिकारी विकास कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी प्रभारी मणि भूषण यादव, हरिश्चंद्र शर्मा, आशीष कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, पूर्व प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र झा उर्फ नुनू झा, उदय राय सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Join us on: