जहानाबाद-तेरह लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में टीम ने मीटर बाइपास कर एवं बिना बैध कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ द्वारा गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए तेरह लोगो को रंगे हाथो पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के हमीनपुर, रुस्तमचक एवं लोदीपुर आदि गांवो में मीटर जांच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए इकीस लोगो को पकड़ा गया है। पकडे गये लोगो में बिंदु देवी पर 56190 बिनय यादव पर 18266 अनुज प्रसाद पर 12446 अखिलेश कुमार पर 9664 अवधेश कुमार पर 8192 शैलेन्द्र कुमार पर 28904 दौलती देवी पर 6837 भरत प्रसाद पर 6837 शत्रुधन प्रसाद पर 6837 बिमल कुमार पर 7411 केदार प्रसाद पर 23433 आनंदी प्रसाद पर 21008 एवं बुन्देल रजक पर 6837 रुपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें