दरभंगा- पॉवर ग्रीड विश्राम सदन का केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने किया उद्घाटन!

SHARE:

दरभंगा अशोक ठाकुर

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पावरग्रिड द्वारा सीएसआर के अंतर्गत बनाए गए पावरग्रिड विश्राम सदन का उद्घाटन माननीय केंद्रीय विद्युत मंत्री सी आर के सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किए

इस मौके पर दरभंगा के सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर एवं नगर विधायक श्री संजय सराओगी भी मौजूद थे

केंद्रीय मंत्री श्री आरके सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए पावर ग्रिड के इस सामाजिक कार्य की सराहना की एवं कहा कि इस विश्राम सदन के बनने में मिथिला क्षेत्र के सुदूर क्षेत्रों जैसे दरभंगा मधुबनी सीतामढ़ी सहरसा सुपौल मधेपुरा समस्तीपुर मुजफ्फरपुर इत्यादि से आए मरीजों के परिजनों को सुविधा मिलेगी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने देश के मजबूत विद्युत परिपेक्षय के विषय में चर्चा की और भारत सरकार के 24 घंटे बिजली की उपलब्धता एवं गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयासों की प्रशंसा की लगभग 5285 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस पाच मजली पावरग्रिड विश्राम सजन की क्षमता 260 बिस्तरों की है एवं इसे लगभग ₹ 16 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है उन्होंने कहा कि डीएमसीएच में प्रतिदिन लगभग 2000 मरीज इलाज के लिए आते हैं उन्होंने कहा कि इस भवन में मरीजों के परिजनों हेतु समुचित व्यवस्था एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है जिससे कि उनका प्रभाव सुलभ एवं सुविधाजनक हो सके पावर पावर ग्रिड ने सीएसआर के तहत तीन विश्राम साधनों का निर्माण किया है जहां मरीजों के साथ आए परिजनों के ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध है यह विश्राम सदन एम्स नई दिल्ली आई जी आई एम एस पटना तथा केजीएमयू लखनऊ में स्थित है एवं प्रतिदिन भारी संख्या में आ रहे मरीजों एवं उनके परिजनों के ठहरने हेतु सुविधा एवं विशेष राहत प्रदान कर रहे हैं इसी श्रृंखला में पावर ग्रिड द्वारा चार अन्य ऐसे ही विश्राम सदनों का निर्माण रांची बड़ोदरा बेंगलुरु और गुवाहाटी में भी किया जा रहा है विश्व की विशालतम परिषन उपयोगिता में से एक पावर ग्रिड अपनी सी एस आर पहलो के अंतर्गत ग्रामीण विकास शिक्षा हेल्थ केयर कौशल विकास पर पर्यावरण परिजन जल संरक्षण और स्वच्छता से संबंधित परियोजनाओं के संचालन से देश के आर्थिक व सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें