जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप ने शुरू की दिवाली की तैयारी!

SHARE:

आलोक कुमार झा अमेरिका से शंखनाद के लिए

🇺🇸 🪔 🕯️दीपावली के दिए इस बार अमेरिका में खूब रौशनी बिखेरेंगे, जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप ने अभी से शुरू कर दी है तैयारी ‼️

अमेरिका में रहने वाले भारतीय लोगों की संख्या को देखते हुए अब वहां की स उनरकारें भी भारतीय त्योहारों को मनाने लगी हैं. अलग-अलग पार्टी और नेता भारतीय लोगों को अपनी तरफ लुभाने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते. इसी कड़ी में हर साल की तरह इस बार भी व्हाइट हाउस में दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाएंगे, जबकि उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप की अपने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिज़ॉर्ट में 21 अक्टूबर को यह त्योहार मनाने की योजना है. रिपोर्ट के अनुसार, जो बाइडन की भारतीय अमेरिकी समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों और उनके प्रशासन के सदस्यों के साथ दिवाली मनाने की प्लानिंग है, जबकि प्रथम महिला जिल बाइडन भी 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में होने वाले इस उत्सव में शामिल होंगी. हालांकि अभी व्हाइट हाउस में होने वाले दिवाली के जश्न से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है ▪️

Join us on:

Leave a Comment