आरा/आशुतोष पाण्डेय
सुबे में एक तरफ जहां पुलिस पब्लिक मैत्री संबंध की बात डंके की चोट पर की जाती है ।वहीं दूसरी तरफ आज हम आपको एक ऐसा नजारा दिखाने जा रहे हैं जो इन सारे मैत्री संबंधों को खोखला साबित कर देगा ।एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है हालांकि शखनाद मीडिया इस वाइरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।यह नजारा आरा शहर के नवादा थाना इलाके के कतीरा ओवर ब्रिज की है जहां पर एक बाइक सवार को पुलिस ने अपनी बर्बरता का शिकार बनाया है।बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार स्टेशन के तरफ से ओवर ब्रिज के रास्ते अपने घर जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दिया जिसमें बाइक ट्रक के नीचे चला गया और दोनो युवकों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।इतने में वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को जमकर पीटा ।युवकों को पिटता देख स्थानीय लोग पहुंच कर हंगामा करने लगे।वहीं स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह से ट्रक के नीचे से बाइक को निकाला गया और मामले को शांत करवाया गया।जबकि बाइक इन दिनों कई लोग इस ओवर ब्रिज पर सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवां चुके हैं।हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।




