संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय गुजरात के आत्मीय विश्वविद्यालय में ‘युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में नई शिक्षा नीति की भूमिका : स्टार्टअप तथा शोध’ विषय पर केन्द्रित परिचर्चा में शामिल हुए । उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार का शिक्षा विभाग तथा यह विश्वविद्यालय इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में शिक्षा मंत्रालय द्वारा देश में लगभग 34 वर्षों बाद नयी शिक्षा नीति लाई गई है। माननीय प्रधानमंत्री जी के सपनों के नव-भारत निर्माण में शिक्षा का अहम योगदान है और नई शिक्षा नीति इसे और आगे बढ़ाएगी। इसके दृष्टिगत नयी शिक्षा नीति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये स्टार्टअप प्रोजेक्ट्स का अवलोकन भी किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष श्री त्यागवल्लभ स्वामी जी, स्थानीय सांसद, स्थानीय विधायक, राजकोट के मेयर एवं कुलपति सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट गणमान्य भी उपस्थित रहे।




