हिरासत के बावजूद मजे में पैदल पान गुटका खरीदते नजर आया,फ़ौजी हत्याकांड का आरोपी!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बिहार के बेगूसराय पुलिस पर सवाल के कटघरे में खड़ा हो गई है। जब पूर्व सैनिक सह भाजपा के नेता के हत्यारे को गिरफ्तार के बाद एक चौकीदार के सहारे उसे पैदल सदर अस्पताल से लेकर जेल तक ले जाते देख लोगों को सवाल उठना लाजमी है और बेगूसराय में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। दरअसल भाजपा नेता सह पूर्व सैनिक हत्याकांड विजय सिंह हत्या में नामजद आरोपी शशि सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसे एक चौकीदार जेल ले जाने के दौरान कोर्ट से लेकर सदर अस्पताल गेट तक पैदल आते जाते दिखा। इस दौरान चौकीदार के साथ हत्या के आरोपी गुटका दुकान पर गुटका खरीदते भी दिखा।अब सवाल उठता है कि हत्याकांड का आरोपी अगर फरार हो जाता है तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी। बताते चलें कि 11 अक्टूबर की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने विजय सिंह की हत्या कर दी थी और विजय सिंह के बेटे की 10 माह पहले हत्या कर दी गई थी इसी केस को उठाने के लिए विजय सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गिरफ्तार शशि सिंह को एक चौकीदार के सहारे कोर्ट भेजा गया कोर्ट से सदर अस्पताल गेट तक जिस तरीके से आ जा रहा है और गुटखा तंबाकू खरीद रहा है वह पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। सवाल पूछने पर चौकीदार ने कहा की हत्या मामले में शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है और अकेले ले जाने के सवाल टालते हुए आगे बढ़ गया है वहीं शशि सिंह ने कहा कि घर पर था गिरफ्तार कर लिया है हत्या करने वाला फरार है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बाईट- चौकीदार
बाईट- गिरफ्तार आरोपी

Join us on:

Leave a Comment