बिहार में आपराधिक वारदातों में बड़ी उछाल – NCRB

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार

हालांकि रोड डकैती व दंगे में आई कमी, NCRB की रिपोर्ट

नई दिल्ली : नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (NCRB) ने जून 2022 तक के आपराधिक आंकड़े की जारी रिपोर्ट में बिहार में अपराध तेज़ी से बढ़ रहा है। जनवरी से जून तक की बात करें तो पटना में हत्या के 166 मामले हैं। पिछले साल इसी अवधि में जो हत्या के मामले आए थे वो इस बार के आंकड़े के आधा से भी कम थे। इस साल हत्या के मामले पिछले साल से दोगुना है। वहीं अपहरण के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल जनवरी से जून तक एक व्यक्ति को किडनैप किया गया था, लेकिन इस साल अब तक किडनैपिंग के दो मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि दंगा और रोड डकैती के मामले पहले से काफी कम हुए हैं। पिछले साल दंगा के 465 मामले सामने आए थे, जो इस बार जून तक ही 241 हो गईं। इस तरह के मामलों में लगभग 48 फीसदी की कमी आई है। इसी तरह सड़क डकैती में 55 फीसदी कमी आई है। NCRB के 2021 की रिपोर्ट पर नजर डाले तो पटना में भूमि विवाद को लेकर ज्यादातर हत्या हुई है। वहीं, आपसी रंजिश में भी कई लोगों को मौत के घाट उतारा गया है। इस साल भी पुरानी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर ही 70 फीसदी से ज्यादा घटना को अंजाम दिया गया है। अवैध संबंध में भी हत्या के कई मामले सामने आए हैं, जो 22 फीसदी दर्ज किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment