रिपोर्ट -अनमोल कुमार
राबड़ी और दो बेटी समेत 14 भी नाम हैं आरोपियों में
पटना : पूर्व रेल मंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ रेलवे में उनके कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर जमीन के बदले नौकरी घोटाले में CBI ने चार्जशीट दाखिल किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि लालू यादव बेटी मीसा भारती और रेलवे के एक पूर्व महाप्रबंधक को भी हाल ही में सीबीआई की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर आरोप पत्र में आरोपी के रूप में नामित किया गया है। CBI ने 23 सितंबर, 2021 को रेलवे में कथित भूमि के बदले नौकरी घोटाले से संबंधित प्रारंभिक जांच दर्ज की थी, जिसे 18 मई को एक प्राथमिकी में बदल दिया गया था। CBI के अनुसार, उम्मीदवारों को रेलवे अधिकारियों द्वारा जल्दीबाजी में आवेदन करने के तीन दिनों के भीतर नौकरी दी गई। इन्हें ग्रुप-D स्तर के पदों पर विकल्प के रूप में नियुक्त किया गया। बाद में नौकरी लेने वालों ने ने स्वयं या उनके परिवार के सदस्यों ने आरोपियों को अपनी जमीन हस्तांतरित कर दी थी। CBI का आरोप है कि यह हस्तांतरण राबड़ी देवी और बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव के नाम पर किया गया था। CBI ने आरोप लगाया है कि पटना में करीब 1.05 लाख वर्ग फुट जमीन लालू यादव के परिवार के सदस्यों ने विक्रेताओं को नकद राशि देकर कर अधिग्रहित की थी।




