तेजस्वी बन सकते हैं राजद के कार्यकारी अध्यक्ष!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार

बीमारी व जमीन के बदले जॉब केस में चार्जशीटेड होने से मुश्किल में फंसे लालू कर रहे हैं विचार

पटना : बिहार के उप मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव राजद के पहले कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इसपर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि राजद की दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में इसकी घोषणा की जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो तेजस्वी पूरी तरह लालू यादव के राजनीतिक वारिस बन जाएंगे। दरअसल, बीमारी और जमीन के बदले नौकरी मामले में चार्ज शीटेड होने के बाद लालू यादव मुश्किल में हैं, इसलिए तेजस्वी को वारिस घोषित कर देना चाहते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, लालू यादव तेजस्वी यादव के लिए पार्टी में नया पद बना सकते हैं। उन्हें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर विचार चल रहा है। अगर ऐसा होता है तो राजद के 25 सालों के इतिहास में पहली बार कोई कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। तेजस्वी आधिकारिक तौर पर लालू के बाद पार्टी में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे और पार्टी संगठन पर उनकी पकड़ और मजबूत हो जाएगी। लालू प्रसाद यादव फिलहाल बीमार चल रहे हैं। उनकी किडनी, हार्ट समेत कई शिकायतें हैं। इसी महीने वे इलाज के लिए सिंगापुर भी जाने वाले हैं। बीमारी के चलते वे पार्टी के कामकाज में पूरी तरह सक्रिय होकर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इसके अलावा जमीन के बदले जॉब मामले में सीबीआई द्वारा आरोप पत्र दाखिल होने के बाद वे और मुश्किल में घिर गए हैं।

Join us on:

Leave a Comment