बेगूसराय- ग्रामीण चिकित्सक की बाईक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या की!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में अपराधियों को इतना मनोबल बढ़ गया है एक निजी चिकित्सक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के जिला गांव की है। बताया जाता है कि सीहमा गांव निवासी डॉ क्रांति कुमार जिला गांव में अपना छोटा किल्नीक चलाते थे और लोगों का इलाज करते थे । बताया जा रहा है कि आज देर शाम बाइक सवार दो बदमाश पहुंचा और अस्पताल में घुसकर डॉक्टर क्रांति कुमार को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल डॉक्टर कांति कुमार को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है, हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि बदमाशों ने डॉक्टर को किस वजह से गोली मारी है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई जहां परिजन सदर अस्पताल पंहुच रहें हैं। घटना को आपसी रंजिश में अंजाम देने की आशंका जताई जा रही हैं।
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment