महिला को तलवार से काटा, ईलाज के लिये घंटो अस्पताल में तड़पती रही

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

खबर एक महिला को उसके रिश्तेदार ने तलवार से काटकर गले पर गहरा जख्म दे दिया तो ईलाज के सदर अस्पताल पहुंची महिला के जख्म पर सिस्टम ने नमक छिड़क दिया।गंभीर रूप से घायल महिला ईलाज के लिए सुबह से शाम तक इंतजार करती रही।मीडिया कर्मियों की पहल पर घन्टो बैठने के बाद ईलाज शुरू हुआ।अगर यकीन ना हो तो आप खुद स्वास्थ्य विभाग के सबसे बड़े अधिकारी का बयान सुन लीजिए।सुना आपने कैसे एक घायल महिला ईलाज के लिए अस्पताल में इंतजार कर रही है और सिविल सर्जन को मीटिंग में जाने की जल्दी है।दरअसल जंदाहा थाना के मोहिउद्दीनपुर गराही पंचायत स्थित मथुरापुर गांव के दीपक महतो ने अपने रिश्ते के चाचा रामचन्द्र महतो की पत्नी ममता देवी पर तलवार से गले पर वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है।बताया जा रहा है कि ममता का पड़ोसी दीपक से नाली का पानी बहाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें दीपक ने तलवार से उसपर हमला कर दिया।जिसे घायल हाल में परिजन गाजीपुर के नीजि नर्सिंग होम में ले गए लेकिन बेहतर ईलाज के लिए महिला को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे लेकिन रेफर का पुर्जा नहीं होने के कारण घायल महिला का घन्टो ईलाज नहीं किया गया।ऐसे में समझा जा सकता है कि स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र वाले जिले में स्वास्थ्य सेवा किस कदर बेपटरी हो चुका है।

बाइट-अमरेंद्र शाही,सिविल सर्जन
बाइट-सुदामा प्रसाद,परिजन घायल महिला

Rishav kumar Hajipur

Join us on:

Leave a Comment