महादलित की बुरी तरह पिटाई, घर को भी जलाकर किया राख!

SHARE:

एसोसिएट एडिटर अश्वनी की रिपोर्ट :

बांका(बिहार):-

दबंगों ने एक महादलित की हाथ पैर बांधकर की बुरी तरह पिटाई, आशियाने को किया आग के हवाले।

बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहपत्ता गांव के दबंगों ने संतोष तुरी नामक एक महादलित कि हाथ पैर बांधकर बुरी तरह पिटाई करने के बाद उसके घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद पीड़ित महादलित ने कटोरिया थाना में इसी गांव के एक ही परिवार के 9 लोगों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित महादलित संतोष तुरी(26) का आरोप है कि गांव के ही सिकंदर यादव प्रकाश यादव महेश यादव दुबराज यादव गणेश यादव सुरेश यादव नीलकांत कुमार टुनटुन यादव पिंटू यादव एक साथ मेरे घर पर आ धमके और मुझे खींचते हुए सुरेश यादव के घर के आंगन में ले गए और हाथ पैर बांधकर बुरी तरह पिटाई करनी शुरू कर दी। इस बीच दबंगों ने उसके घर को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी कटोरिया पुलिस को जब मिली तब पुलिस वहां पहुंच कर उसे बंधन से मुक्त कराया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है इस घटना में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Join us on:

Leave a Comment