ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
शहीद ब्रजेश मिश्रा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव राघोपुर प्रखंड के रामपुर करारी पहुंचा। इस दौरान उनके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। शहीद के पार्थिव शरीर को देखने के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायत से लोगों की हुजूम जुट गई। गंगा घाट जाने के दौरान उनके पार्थिव शरीर के आगे पीछे चल रहे लोग बृजेश मिश्रा अमर रहे भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। रामपुर करारी घाट पर उनके भाई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान राघोपुर वीडियो चक सिंगार पंचायत के मुखिया स्थानीय सुनील सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
मालूम हो कि बृजेश मिश्रा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बीएसएफ में तैनात थे। बीते दिनों शहीद हो गए थे। बृजेश मिश्रा के पिता स्वर्गीय बालेश्वर मिश्रा 2020 में बीएसएफ में शहीद हो गए थे अनुकंपा के आधार पर 10 मार्च 2022 को बृजेश मिश्रा नौकरी ज्वाइन किए थे। बृजेश मिश्रा चार भाइयों में तीसरे नंबर पर है वह अविवाहित है




