जेडीयु प्रदेश अध्यक्ष के पेट्रोल पंप को अपराधियों ने लूटा, फायरिंग भी की!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष के पेट्रोल पंप से 15 हजार की लूट….

मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम….

2 राउंड गोली भी की फायर , पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी….

हाजीपुर के महनार मे बेखौफ बदमाशों ने जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के पेट्रोल पंप से 15 हजार रुपये लूट लिए है और एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग भी की है….. घटना महनार थाना क्षेत्र के महिंदवारा स्थित कृति फ्यूल किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप की है….. बताया जा रहा है कि जंदाहा की तरफ से एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे जहां के नोजल मैंन ने बाइक में टेक भर दिया और जब पैसा मांगा तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी और नोजल मैन से 15 हजार रुपया लूट कर समस्तीपुर के पटोरी की तरफ भाग निकले…… घटना की सूचना मिलते ही महनार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके…..

बाइट-अजय कुमार,नोजल मैन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें