रिपोर्ट -अनमोल कुमार
सप्तमी पर पूजा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे, डांस देख हुए बेकाबू
पटना : जदयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसमें वे कमर तोड़ ठुमके नजर आते रहते हैं। अब एक बार फिर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वे बार-बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे। दरअसल, सीवान की एक महफिल में जदयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह का कुर्ता उठाने वाला डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो छा गया है। बताया जाता है कि तीन दिनों पहले नवरात्र की सप्तमी को तरवारा थाना क्षेत्र के सकरा बाजार पर देवी पंडाल में पूजा समिति की ओर से जगराता कार्यक्रम चल रहा था, जहां पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। मंच पर वे हर बार की तरह यहां वे आउट ऑफ कंट्रोल होकर कुर्ता उठाकर नाचते हुए ऐसा माहौल बनाया कि दर्शक उनके इस डांस को देखकर लोटपोट हो गए। इस डांस का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि इसके पहले भी लगातार कई वीडियो श्याम बहादुर सिंह के वायरल हो चुके हैं, जिसमें वे नर्तकियों के साथ जमकर अश्लील डांस करते नजर आए हैं। बड़हरिया के ये पूर्व विधायक काफी रंगीन मिजाज के रूप में विख्यात हैं।




