खोइछा मिलन के दौरान भक्त हुये भावुक, नम आँखों से माँ की विदाई!

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार पटना सिटी

पटना के मारूफगंज की बड़ी देवी जी (बड़ी बहन) और महाराजगंज की छोटी देवी जी (छोटी बहन) के खोइंछा मिलन समारोह के दाैरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। बेटी की विदा ई जैसे माहौल के बीच दोनों बहनों का खाेइंछा मिलन हुआ। विजयदशमी की रात 2 बजे श्री बड़ी देवी जी वहां पहुंचीं। छोटी बहन उनके आने का इंतजार कर रही थीं। दाेनाें जगहाें के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खोइंछा की अदला-बदली की। आरती पूजन के बाद यहां से बड़ी बहन आगे और छोटी बहन पीछे होकर विसर्जन स्थल भद्र घाट के लिए रवाना हुई۔۔۔۔

Join us on:

Leave a Comment