एमएलसी दिलीप जायसवाल बने सिक्किम भाजपा के प्रभारी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट -अनमोल कुमार

बिहार के MLC दिलीप जायसवाल सिक्किम भाजपा के प्रभारी नियुक्त

गृह मंत्री शाह के सीमांचल दौरे को सफल बनाने का मिला इनाम

नई दिल्ली/किशनगंज : बिहार के सीमांचल इलाके के भाजपा नेता MLC दिलीप जायसवाल को सिक्किम का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें नियुक्त किया है। बिहार भाजपा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पूर्णिया और किशनगंज दौरे में दिलीप जायसवाल ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। शाह के दौरे के सभी इंतजामों के मुख्य कर्ता-धर्ता वही थे। शाह उनके घर भी गए थे। अब उन्हें सिक्किम का प्रदेश प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। किशनगंज से आने वाले दिलीप कुमार जायसवाल इसी साल हुए बिहार विधान परिषद चुनाव में राजद प्रत्याशी को हराकर वे तीसरी बार MLC बने। नीतीश के नेतृ्त्व वाली एनडीए सरकार में वे उपमुख्य सचेतक और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भी रहे। दिलीप जायसवाल की गिनती सीमाचंल में भाजपा के कद्दावर नेताओं में होती है। वे सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलते हैं और मुस्लिम बाहुल्य इलाके में भी भाजपा का दबदबा बनाने में कामयाब रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें