मेयर प्रत्याशी डॉ. रत्ना पुरकायस्थ के घर आए गुमनाम पार्सल से निकला मांस का लोथड़ा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट -अनमोल कुमार

शर्मनाक : पटना में मेयर पद की प्रत्याशी डॉ. रत्ना पुरकायस्थ के घर आए गुमनाम पार्सल से निकला मांस का बड़ा लोथड़ा

पटना नगर निगम चुनाव की मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. रत्ना पुरकायस्थ के साथ कल रविवार देर रात एक खतरनाक घटना घटने की खबर आ रही है जिसके कारण उनके समर्थक आक्रोशित हैं। डॉ रत्ना पुरकायस्थ के न्यू पुनाईचक स्थिति उनके आवास पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक गुमनाम पार्सल पहुंचाने की खबर आ रही है। इस गुमनाम पार्सल में सिंदुर लगा मांस का लोथड़ा है। इस मांस के लोथड़े के साथ एक कागज की पुड़िया में सफेद रंग का राख भी है।

मांस का लोथड़ा देख कर यह समझना मुश्किल हो रहा है कि यह इंसान का है या जानवर का? अगर यह इंसान का है तो यह किसी बच्चे का है या वयस्क का? या फिर यह मांस का लोथड़ा जानवर का है तो किसका है? गाय का या सुअर का या किसी अन्य पशु का?

दरअसल, पटना नगर निगम चुनाव की मेयर पद की प्रत्याशी डॉ रत्ना पुरकायस्थ कल रविवार देर रात दुर्गा पंडालों का दर्शन कर जब न्यू पुनाई चक स्थिति अपने वीणाश्री अपार्टमेंट लौटी तो गार्ड ने उन्हें एक पार्सल दिया। उस पार्सल पर भेजने वाले का नाम, पता आदि कुछ भी दर्ज नहीं था। इस बाबत पूछने पर गार्ड ने उन्हें बताया कि कोई युवक आ कर कहा कि इस समान को रत्ना मैडम के यहां दे दीजिएगा।

जब डॉ रत्ना अपने फ्लैट में आई तो उस पार्सल को खोला गया। पार्सल से जो सामान निकला उसे देख वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। उस पार्सल में मांस का एक बड़ा लोथड़ा था जिस पर सिंदूर का छिड़काव किया गया था, साथ में कागज में सफेद रंग का राख भी था।

डॉ रत्ना ने तुरंत पुलिस को फोन किया फिर बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस इस बाबत मुकदमा दर्ज करने को तैयार हुई।

गौरतलब बात यह है कि फोरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मांस का लोथड़ा किसी इंसान का है या पशु का। इस घटना के बाद उनके समर्थकों के बीच आक्रोश की लहर दौर गई है। उनके समर्थकों का मानना है कि इस पार्सल के जरिए किसी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

डॉ. रत्ना पुरकायस्थ ने कहा है कि इस तरह की हरकतों से न वह डरेंगी न उनके कदम डगमगाएंगे। और वह ऐतिहासिक जीत दर्ज करके इतिहास बनाएंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें