सुभाष कुमार की रिपोर्ट :-
बांका सदर अस्पताल में जिले के नई बेच के 250 सिपाहियों का किया गया मेडिकल जांच
बांका सदर अस्पताल में आज शुक्रवार को जिले के नई बेच के 250 नवनियुक्त सिपाहियों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया मेडिकल जांच में सभी सिपाही फिट मिलने के बाद उन्हें ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा वही सभी चयनित सिपाही बिहार के अलग-अलग जिलों से आए हुए हैं इन सिपाही में 93 महिला सिपाही भी शामिल है पुलिस मुख्यालय द्वारा बांका को नए बैच के लिए ढाई सौ सिपाही दिए गए हैं इन चयनित सभी सिपाहियों ने योगदान देने के बाद सभी को फिटनेस के लिए सदर अस्पताल बांका में जांच की जा रही है वहीं वही सभी सिपाहियों को फिटनेस सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है




