ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। सदर अस्पताल हाजीपुर के प्रसव वार्ड में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक महिला की शनिवार की सुबह मौत हो गई जिसके बाद अस्पताल में मृतक मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाने के पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास में जुट गई है।
बताया गया है कि गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के कुंवारी चौक निवासी मनीष कुमार की 25 वर्षीय पत्नी शिला देवी 9 माह का प्रेग्नेंट थी जिसे शुक्रवार की देर शाम सदर अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में भर्ती कराया गया था। लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की लापरवाही के कारण शनिवार की सुबह में महिला की मौत हो गई। और महिला बच्चे को जन्म भी नही दे पाई जच्चा बच्चा दोनों के मौत हो जाने के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर किया।
इधर सदर अस्पताल हाजीपुर में आक्रोशित लोगों के द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पर नगर थाना के पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर लोगों को समझा बुझा करने का प्रयास में जुट गई है। फिलहाल लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है और सदर अस्पताल में हंगामा कर रहे हैं।




