सुभाष कुमार की रिपोर्ट!
प्रखंड के झुनका गांव की महिला ने डीएम को आवेदन देकर आंगनबाड़ी केंद्र मैं गलत ढंग से सेविका की बहाली करने का लगाई आरोप
बेलहर प्रखंड झुनका गांव की महादलित महिला बेबी कुमारी पति दीपक दूरी ने बांका डीएम अंशुल कुमार को आवेदन देकर झुनका गांव के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या तीन पर सेविका की गलत ढंग से बहाली करने की आरोप लगाई है आवेदन में उन्होंने कहा कि मैं महादलित परिवार से हूं मेरा पति दीपक कुमार जो कि विकलांग है मैं आंगनबाड़ी केंद्र तीन से सेविका की पद के लिए आवेदन की हूं मेरा सर्टिफिकेट के अंकपत्र में भी 55% अंक बिहार बोर्ड से है लेकिन चयन समिति के द्वारा चयन करने में भारी अनियमितता बरसते हुए यह केंद्र हरिजन जाति के लिए आरक्षित है लेकिन फिर भी मुझ से कम अंक वाली आरती देवी को चयन समिति के द्वारा मोटा रकम लेकर चयन कर लिया गया जबकि सरकारी नियमावली में भी कम अंक वाले से ज्यादा अंक वाले को प्राथमिकता देने की बात लिखी गई है जबकि वह सुरक्षित हरिजन सीट भी है लेकिन मनमाने तरीके से सेविका की चयन की गई है जबकि आरती देवी अति पिछड़े वर्ग से आती है और उनका पति विदेश में रहकर नौकरी भी करता है इस संबंध में उन्होंने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है




