प्रेस प्रतिनिधियों को प्रवेश पत्र निर्गत करने के लिए जारी हुआ पत्र!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):-

जिले के प्रभारी जनसंपर्क पदाधिकारी सह मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने कैमूर जिले के सभी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कार्यालय प्रभारी को प्रेस प्रतिनिधियों को नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के चुनाव को लेकर प्रवेश पत्र निर्गत करने के संबंध में पत्र जारी किया है। जिसमें बताया है कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के अवसर पर प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को मतदान व मतगणना केंद्र में प्रवेश हेतू पत्र निर्गत करना है। मतदान व मतगणना केंद्र में प्रवेश हेतू संवाद संकलन व छायांकन करने के इच्छुक संवादादाता या छायाकार का नाम, पदनाम, पत्राचार का पूर्ण जिसमें कार्यलय व आवासीय दूरभाष संख्या व मोबाइल संख्या व जिस चैन या एजेंसी से कार्य कर रहे हैं उसके पत्र की छायाप्रति सहित तीन सुस्पष्ट अद्यतन पोसपोर्ट आकार के छायाचित्र अग्रसित कर अद्योहस्ताक्षरी के कार्यालय में 30 सितंबर तक उपलब्ध कराने का कष्ट करें। ताकि ससमय नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 से संबंधित प्रवेश निर्गत किया जा सके।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें